
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा |
झण्डा ऊँचा रहे हमारा ||
सदा शक्ति बरसाने वाला |
वीरों को हर्षाने वाला ||
प्रेम सुधा सरसाने वाला |
मातृभूमि का तन मन सारा ||
झण्डा ऊँचा रहे हमारा …..
आओ प्यारे वीरों आओ |
देश -धरम पर बलि-बलि जाओ ||
एक साथ सब मिल कर गाओ |
प्यारा भारत देश हमारा ||
झण्डा ऊँचा रहे हमारा …..
स्वतंत्रता के भीषण रण में |
रखकर जोश बढ़े क्षण-क्षण में ||
काँपें शत्रु देखकर मन में |
मिट जाये भय संकट सारा ||
झण्डा ऊँचा रहे हमारा …..
इस झँडे के नीचे निर्भय |
होवे महा शक्ति का संचय ||
बोलो भारतवर्ष की जय |
स्वतंत्रता ही ध्येय हमारा ||
झण्डा ऊँचा रहे हमारा …..
इसकी शान न जाने पाए |
चाहे जान भले ही जाए ||
विश्व विजय कर के दिखलाए |
तब होए प्रण पूर्ण हमारा ||
झण्डा ऊँचा रहे हमारा …..
धम्म चक्र, शेर, मोर भारत की शान बढ़ाता है |
अशोक चक्र से बना तिरंगा भारत में लहराता है ||
कसम है तिरंगा कभी झुकने न देंगे |
भारत की शान कभी डूबने न देंगे ||
नशा तिरंगे की आन का है,
नशा अशोका की शान का है..
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये भारत के सम्मान का है..
सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की मंगलकामनाएं…
जय भारत! जय संविधान!
Regards-
Dinesh Singh Kushawaha
🔔 नई और झटपट रेसिपीज़ के लिए YouTube चैनल को Subscribe करें और बेल आइकन दबाना न भूलें!
👍 वीडियो पसंद आए तो Like और Share ज़रूर करें।
Healthy Bites with Volga: https://www.youtube.com/@healthybiteswithvolga
Subscribe to our below given other channels:
- Telegram Channel :- Life Making Tips: https://t.me/lifestarlifemakingtips
- Amazon's Store :- Best Deals By Volga: https://www.amazon.in/shop/healthybitesw
- News Blog :- 50 ताज़ा खबरें विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
👉 https://lifestar.co.in/top-trending-news/ - Motivational & Informative :- My Genuine Stories: https://www.youtube.com/@mygenuinestories